Spread the love

दिल्ली में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो गई है। ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीजों की जान जा रही है। अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही अस्पताल नए मरीजों की भर्ती नहीं कर रहे हैं। 

कई अस्पताल के हालात बेहद खराब हैं। कहीं आधे घंटे तो कहीं एक घंटे का स्टॉक बचा है। ऐसे नाजुक समय में आसिम हुसैन किसी मसीहा से कम नहीं हैं। आसिम ने मरीजों की जान बचाने के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था कर सैकड़ों लोगों की मदद की है। वे जरूरतमंदों को मुफ्त में ऑक्सीजन मुहैया कराते हैं।    

असीम हुसैन दिल्ली के दरियागंज इलाके में रहते हैं और ‘बी ह्यूमन’ नाम से एक एनजीओ चलाते हैं। उसके साथ करीब 150 लोग काम कर रहे हैं। उन्होंने लोगों की मदद करने के लिए एक फ्री ऑक्सीजन बैंक खोला है। इसके बाद लोगों ने उसे ‘ऑक्सीजन मैन’ कहना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *